{"_id":"596b9be04f1c1b75778b45b7","slug":"71500224480-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार अब नहीं करेगी कन्यादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार अब नहीं करेगी कन्यादान
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। योगी सरकार अब बिटिया का कन्यादान नहीं करेगी। प्रदेश सरकार ने नये बजट में शादी अनुदान योजना पर रोक लगा दी है। इससे जिले के सामान्य, पिछड़ा और अनुसूचित जाति की बेटियों को परेशानी होगी। वहीं जिले में 1984 आवेदकों के फार्म लटक गए हैं।
सपा सरकार में गरीब व्यक्तियों की बिटिया की शादी के लिए शादी अनुदान योजना शुरू की गई थी। योजना में हर जाति वर्ग के गरीब व्यक्ति बिटिया की शादी के समय अनुदान दिया जाता था। हालांकि अब प्रदेश सरकार ने शादी अनुदान योजना पर रोक लगा दी है।
इससे सत्यापन के बाद अनुदान का लाभ पाने वाले 100 परिवारों को धक्का लगा है। इन परिवारों के आवेदन फाइनल दौर में थे और तीनों वर्गों के करीब 1900 आवेदन अभी सत्यापन की कतार में हैं। योजना बंद होने से आवेदकों में मायूसी हाथ लगी है। समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार कहते हैं कि शासन योजना में संशोधन कर दोबारा जारी कर सकती है। अभी योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदानों को रोक दिया गया है।