फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ हंगामा, जाम

स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ हंगामा, जाम

Thu, 13 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ हंगामा, जाम
jaam - फोटो : amar ujala
टूंडला (फिरोजाबाद)। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद प्राइवेट स्कूल संचालकों पर लगाम लगाने की घोषणा होने के बावजूद स्कूल संचालक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को नगर के एक स्कूल प्रशासन की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर बेतहाशा फीस बढ़ोत्तरी के साथ ही कॉपी-किताबें ऊंचे दामों पर बेचने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नगर के स्टेशन रोड स्थित लॉर्ड ऋषभ हाईस्कूल में गुरुवार को कॉपी-किताबों का वितरण हो रहा था। अभिभावक जब बच्चों की स्टेशनरी लेने विद्यालय पहुंचे तो वहां किताबों के मनमाने रुपये वसूल किए जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अभिभावकों ने विरोध जताया। आरोप है कि विरोध कर रहे अभिभावकों को स्कूल कर्मचारियों ने धक्के देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। नाराज अभिभावक बच्चों के साथ मुख्य सड़क पर आ गए और स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अभिभावक स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कतरे रहे। करीब एक घंटे बाद अभिभावकों को समझाकर जाम खुलवाया गया।

अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय की मान्यता यूपी बोर्ड की है लेकिन स्कूल प्रबंधक सीबीएसई व अन्य किताबों को चला रहा है। शिकायतों के बावजूद शिक्षाधिकारी भी सब कुछ जान कर अंजान बने हुए हैं।

अभिभावकों के साथ जाम लगा रहे बच्चों ने आरोप लगाया कि स्कूल में इंटर और बीए पास शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जा रहा है। शिक्षिकाएं मोबाइल में लगी रहती हैं। कॉपी में सही उत्तर को भी गलत बताकर पिटाई की जाती है।


प्रबंधक लार्ड ऋषभ हाईस्कूल टूंडला अनिल जैन ने बताया कि अभी तक उनकी कापियों को चेक नहीं किया गया। जनरेटर फीस लेने के बाद भी लाइट जाने पर कक्षा में पंखे नहीं चलाए जाते हैं। विद्यालय में अभिभावकों से किसी प्रकार की अधिक फीस नहीं ली जा रही है। अभिभावकों को किसी ने बहका दिया है। बहकावे में आकर अभिभावकों ने जाम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed