{"_id":"596127764f1c1ba05b8b45f0","slug":"71499539318-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों के गोबर से बनेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों के गोबर से बनेगी बिजली
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले की सभी गोशाला बायो गैस से रोशन होंगी। गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट लगाए जाएंगे। बरसाना के मान मंदिर की माताजी गोशाला को इसका रोल मॉडल बनाकर जनपद की अन्य गोशालाओं में भी इस प्रणाली को अपनाया जाएगा।
जनपद में 37 गोशालाएं पंजीकृत हैं। इनमें 60 हजार से अधिक गोवंश हैं। वर्तमान के यहां के गोबर का प्रयोग सिर्फ खेती के लिए हो रहा है। अब इनमें गोबर से चलने वाले बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे। एक सप्ताह पूर्व मथुरा आए गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने इसकी पहल की है। बरसाना के मान मंदिर की माताजी गोशाला में लगे बायो गैस प्लांट को रोल मॉडल बनाकर प्रस्ताव तैयार किए जाने हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके मलिक ने बताया कि गोसेवा आयोग के अध्यक्ष की पहल पर सीवीओ कार्यालय ने सभी गोशालाओं का रिकार्ड जुटाया है। बायोगैस प्लांट से गोशालाओं में प्रकाश व्यवस्था के साथ गायाें का दलिया पकाने, पानी गर्म करने आदि के लिए बड़े चूल्हे लगाए जाएंगे। इस पर सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है।