फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   71 files disappeared from tehsil report on on Peshkar in etah

Etah: तहसील से गायब हो गईं 71 फाइलें, शक की सुई पेशकार पर

Thu, 27 Oct 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 03:14 PM IST
सार

तहसीलदार ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब तहसीलदार न्यायालय से पत्रावलियां गायब होना विभागीय लापरवाही उजागर कर रहा है। 

विज्ञापन
71 files disappeared from tehsil report on on Peshkar in etah
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के अलीगंज में तहसील कारगुजारियों को लेकर चर्चा में है। दो दिन पहले जहां फर्जी तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया था वहीं अब तहसील से 71 फाइलें गायब पाई गई हैं। इसमें तहसील न्यायालय के पेशकार को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि धारा 67 के तहत तहसील में चल रहे मुकदमों की 71 पत्रावलियां गायब पाई गईं हैं। यह पत्रावलियां भूमि संबंधी हैं। मामले की जांच में पाया गया कि पत्रावलियां तहसीलदार न्यायालय से गायब हुई हैं। पेशकार कैलाश नारायण सक्सेना से जवाब मांगा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। निर्धारित समय सीमा के बाद भी जवाब न दिए जाने पर पेशकार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 
विज्ञापन


सबसे महत्वपूर्ण पहलू तो यह है कि बीते दिनों पत्रावलियों में छेड़छाड़ कर लाखों रुपये की सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त कर ली गई थी। इसमें तहसीलदार ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब तहसीलदार न्यायालय से पत्रावलियां गायब होना विभागीय लापरवाही उजागर कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशकार ने तहसीलदार पर ही जड़े आरोप

मामले में पेशकार कैलाश नारायण सक्सेना ने उल्टे तहसीलदार पर ही आरोप जड़ दिए हैं। उनका कहना है कि वह 30 अगस्त से चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। जिन पत्रावलियों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वो गलत है। तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से ये पत्रावलियां गायब कराई गईं हैं। यह भी आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज न कराने की एवज में मुझसे 50 हजार रुपये की मांग एक व्यक्ति द्वारा कराई गई। रुपये न देने पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed