Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 Lakh Roadways Bus Sits Idle Awaiting Batteries Worth Just 32,000

यूपी: 32 हजार के इंतजार में 70 लाख की बस, वर्कशॉप में खा रही धूल; त्योहार पर यात्री होते रहे परेशान

Sat, 14 Nov 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:16 PM IST
सार

आगरा के पांच डिपो की वर्कशॉप में करीब 40 से 50 बसें दो बैटरियों के अभाव में महीनों से खड़ी हैं। करीब 32 हजार रुपये की बैटरी नहीं मिलने से 70 लाख रुपये तक की बसें सड़क पर नहीं उतर पा रही हैं।
 

विज्ञापन
70 Lakh Roadways Bus Sits Idle Awaiting Batteries Worth Just 32,000
वर्कशॉप में बसें खा रही धूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज बसों में सीट मिलने की उम्मीद थी लेकिन बसों की कमी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर डिपो की वर्कशॉप में करीब 40 से 50 बसें महीनों से खड़ी हैं। इन बसों में दो बैटरियां लगती हैं, जिनकी कीमत करीब 32 हजार रुपये है। बैटरी नहीं लगने से करीब 70 लाख की बस धूल फांक रही है।
विज्ञापन


ईदगाह, आगरा फोर्ट, ताज, फाउंड्री नगर, बाह डिपो में ऐसी बसें खड़ी हैं। एक बैटरी की कीमत करीब 16 हजार रुपये है। दोनों बैटरियां उपलब्ध नहीं होने से बसें स्टार्ट नहीं हो रही हैं। डिपो स्तर से इन बसों को सड़क पर उतारने में आ रही दिक्कतों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। इसमें स्टाफ और मैनपावर की कमी का भी उल्लेख किया गया था। मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के बाद भी बसें सड़क पर नहीं आ सकीं।
विज्ञापन


त्योहार पर रोडवेज ने 572 बसों के संचालन का दावा किया लेकिन सभी बसें ऑन रोड नहीं हो पाईं। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि उन्होंने सभी डिपो से वर्कशॉप में खड़ी बसों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी है। बैटरियों की खरीद मुख्यालय स्तर से होती है। इनकी मांग भेजी जा चुकी है। बैटरियां मिलते ही बसों में लगवाकर उन्हें जल्द सड़क पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में 110 बसें बेड़े से बाहर
आगरा परिक्षेत्र के छह डिपो में वर्ष 2026 में 51 और वर्ष 2025 में 59 बसों को समय पूरा होने पर बेड़े से बाहर किया गया है। कुल 110 बसों को नीलामी के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें आगरा फोर्ट की 17, ईदगाह की 25, ताज की 15, फाउंड्री नगर की 13, बाह की सात और मथुरा डिपो की 34 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed