फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 cm increase in the water level of Ganga in 24 hours, the water level will increase further

24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि, अभी और बढ़ेगा जलस्तर

Sun, 18 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है।पिछले तीन दिनों से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।कटान ग्रस्त गांव के अशोक शाक्य का कहना है जलस्तर में वृद्धि के बाद फिर से गांव के किनारे पानी बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
70 cm increase in the water level of Ganga in 24 hours, the water level will increase further
कासगंज में बारिश से बढा गंगा का जलस्तर। - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज । पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। जिसके कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 70 सेंटीमीटर बढ़ गया। अभी जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। जल स्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। गंगा घाटों पर भी पानी बढ़ने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई। बरौना ग्राम के आबादी से सटकर गंगा की धारा बह रही है। ऐसे में चिंता होना स्वाभाविक है। उधर गंगा घाटों पर स्नान करने वालों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा वृद्धि पिछले चौबीस घंटों में हुई। इस समय जलस्तर 70 सेंटीमीटर बढ़ गया है। हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। यह डिस्चार्ज लो फ्लड लेवल तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

जलस्तर में डिस्चार्ज के कारण और भी वृद्धि होगी। अभी जिले में साधारण श्रेणी से ऊपर का डिस्चार्ज है। जिसके कारण गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तटवर्ती इलाकों के लोग भी फिर से जलस्तर में वृद्धि को लेकर चिंतित होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह बाढ़ से निजात मिलने पर अब राहत लौटी थी, लेकिन फिर से गंगा में पानी बढ़ गया है। कटान ग्रस्त गांव के अशोक शाक्य का कहना है जलस्तर में वृद्धि के बाद फिर से गांव के किनारे पानी बढ़ने लगा है। जिससे कटान की समस्या कभी भी शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद जब कम होने लगता है तो कटान तेजी से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है अभी जलस्तर और बढ़ेगा क्योंकि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज काफी बढ़ा हुआ है। सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले में अभी बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है।
अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed