{"_id":"613c69320cefd178eb02d550","slug":"62-students-of-26-countries-interest-in-learn-hindi-from-kendriya-hindi-sansthan-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय हिंदी संस्थान: अफगानिस्तान समेत 26 देशों के 62 छात्र-छात्राओं ने दिखाई हिंदी सीखने में रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय हिंदी संस्थान: अफगानिस्तान समेत 26 देशों के 62 छात्र-छात्राओं ने दिखाई हिंदी सीखने में रुचि
Sat, 11 Sep 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:22 PM IST
सार
दूतावासों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 100 विदेशी छात्रों का चयन किया गया था। इनको दो बार ई-मेल भेजकर सहमति मांगी गई। दूसरी बार में अफगानिस्तान के छात्रों की संख्या घट गई है। अब सिर्फ नौ छात्र-छात्राओं ने अंतिम रूप से सहमति दी है। पहले यह संख्या 15 थी।
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्राएं (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हिंदी पढ़ने के लिए अभी तक 62 छात्रों की सहमति मिली है। इसमें चीन के सर्वाधिक 11 छात्र-छात्राओं ने हिंदी पढ़ने में रुचि दिखाई है। जबकि संस्थान की ओर से 120 को ई-मेल भेजकर सहमति मांगी गई थी। अफगानिस्तान के नौ छात्रों ने अंतिम रूप से सहमति दी है। पहले 15 छात्रों ने सहमति जताई थी।
विज्ञापन
दूतावासों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 100 विदेशी छात्रों का चयन किया गया था। इनको दो बार ई-मेल भेजकर सहमति मांगी गई। संख्या कम होने पर प्रतीक्षा सूची में रखे गए 20 छात्र-छात्राओं से भी ई-मेल से ही सहमति मांगी गई। केंद्रीय हिंदी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अभी तक 26 देशों के 62 छात्रों की सहमति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान: तालिबानी तांडव भी नहीं डिगा सका मनोबल, 15 अफगानी छात्र-छात्राओं ने दिखाई हिंदी पढ़ने में रुचि
विज्ञापन
अफगानिस्तान के 30 में से 09 छात्रों की अंतिम रूप से सहमति मिल पाई है। वहां हुए व्यवस्था परिवर्तन का असर दिख रहा है। डॉ. मीणा का कहना है कि अब छात्रों का और अधिक इंतजार नहीं किया जाएगा। मंगलवार से ओरिएंटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सहमति देने वाले छात्रों को संस्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी। यदि कोई छात्र अभी भी प्रवेश के लिए सहमति देता है तो उसका प्रवेश ले लिया जाएगा। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जाना है। इससे प्रवेश में कम छात्र-छात्राएं रुचि दिखा रहे हैं। विदेशी छात्र-छात्राएं संस्थान में आकर हिंदी पढ़ना अधिक पसंद करते हैं।