{"_id":"5cbf4c95bdec2214787e5652","slug":"61556040853-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान शुरू होते ही दगा दे गईं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान शुरू होते ही दगा दे गईं ईवीएम
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लोकसभा चुनाव के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम दगा दे गई। कुछ बूथों पर जहां मशीनों में आई खराबी से समय से मतदान शुरू नहीं हो सका। तो कई बूथों पर मतदान के दौरान मशीनों की खराबी का असर मतदान पर पड़ा। प्रशासन को मशीनों को बदलकर मतदान फिर से शुरू कराना पड़ा।
विधान सभा के बूथ संख्या बूथ संख्या 325 पर मशीन की खराबी से मतदान समय से शुरू नहीं हो पाया। इस बूथ पर 7:55 बजे मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 317 पर भी मशीन की खराबी से 7:45 बजे, वाब तरौरा के बूथ संख्या 319, पर 7: 40 बजे, बूथ संख्या 320 पर 8 बजे मतदान शुरू हो पाया। बूथ संख्या 201 पर पांच वोट पडने के बाद मशीन खराब हो गई। एक घंटे बाद मशीन बदलकर मतदान शुरू कराया गया। बूथ संख्या, 333 पर मशीन की खराबी से 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। बूथ संख्या 339, बिलराम क्षेत्र के बूथ संख्या 233 पर इवीएम की खराबी से 20 मिनट तक मतदान रुका रहा । बूथ संख्या 379 पर बैलेट यूनिट में खराबी आ गई। इसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
पटियाली विधान सभा के भरगैन में बूथ संख्या 415 पर मशीन खराब हो जाने से 8 बजे मतदान शुरू हो सका। जबकि नगला अब्दाल के बूथ संख्या 320 पर मशीन की खराबी से दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। गंजडुंडवारा के मस्तीपुर के बूथ संख्या 153 पर मशीन बदल कर मतदान शुरू कराया गया। अमांपुर विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या 264 पर इवीएम खराब हो गई। इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर मशीन को ठीक किया। लगभग एक घंटा 10 मिनट तक मतदान बाधित रहा। बूथ संख्या 239 व 241 पर मशीनों में खराबी आ गई। जिससे मतदान प्रभावित रहा। मशीनों को बदलकर मतदान शुरू कराया गया। जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि मशीनों की खराबी से कहीं बड़ा व्यवधान नहीं हुआ। तत्काल ही मशीनों को बदलवा दिया गया।