फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुरानी पेंशन को ईशन नदी पुल पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया

पुरानी पेंशन को ईशन नदी पुल पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया

Wed, 09 Jan 2019 07:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन को ईशन नदी पुल पर जाम लगाकर प्रदर्शन  किया
मैनपुरी। लगातार दूसरे दिन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। दूसरे दिन कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जहां विकास भवन सहित कई कार्यालयों में ताले डाल दिए। वहीं ईशन नदी पुल पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। केंद्र और प्रदेश सरकार के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों की जिले में दो दिन से हड़ताल चल रही थी। हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, अटेवा कर्मचारी, नहर विभाग के कर्मचारी आदि ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को दीवानी स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय से कर्मचारियों के सभी गुटों ने बाइक रैली निकाली। पहले सिंचाई विभाग के कार्यालय पर हड़ताल करते हुए ताला डाला। यहां से सभी कर्मचारी विकास भवन पहुंचे। कर्मचारियों ने यहां भी नारेबाजी करते हुए ताला डाल दिया। यहां से कर्मचारी ईशन नदी पुल पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई कर्मचारियों को समझाया तो वे प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। कलक्ट्रेट पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग थी कि नई पेंशन कर्मचारियों के साथ धोखा है। सरकार को चाहिए कि वे पुरानी पेंशन योजना को बहाल करें। प्रदर्शन करने वालों में अटेवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संरक्षक आराध्य पांडेय, सुखेंद्र प्रताप सिंह, श्याम किशोर पाठक, अमर सिंह, रामनरायन गुप्ता, राजेंद्र सिंह प्रधान, जगदीश सिंह, भगवती प्रसाद, दयाराम, संजीव वर्मा, रामवीर सिंह, प्रताप नरायण, प्रिंस, गिरंद सिंह, योगेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, अलकेश, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, संजय कुमार, गौरव भारती आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed