फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा की मौत

प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा की मौत

Tue, 08 Jan 2019 10:23 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा की मौत
child_death
एटा। घर पर प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतका के भाई ने थाना सकरौली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला गोपाल निवासी विनीता (25) की शादी चार साल पहले थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला गंगा निवासी रिंकू के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी। सोमवार शाम विनीता को प्रसव पीड़ा हुई और उसने घर पर ही नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद विनीता की हालत बिगड़ गई। परिजन जच्चा और बच्चे को लेकर अस्पताल जाते लेकिन इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मृतका के भाई जितेंद्र सिंह ने थाना सकरौली पुलिस को दी। मायके पक्ष के लोगाें ने दहेज के लिए विनीता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जच्चा-बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई जितेंद्र ने पति रिंकू, ससुर रिसाल सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जागरूकता का अभाव अथवा हठधर्मिता
एटा। शासन स्तर से सुरक्षित प्रसव कराने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे लेकर शासन स्तर से प्रसूता का प्रसव अस्पताल कराने के लिए कहा जाता है। इसके बाद भी महिलाओं को परिजन अस्पताल नहीं ले जा रहे है। सकरौली क्षेत्र में जच्चा, बच्चा की मौत के बाद लोगों की मानसिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग मृतका के ससुरालियों को जानकारी का अभाव बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए महिला को अस्पताल तक नहीं ले जाने की बात कह रहे हैं। इन सब बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed