{"_id":"5c2bb0babdec2257114a9723","slug":"61546367162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम अफसरों को दिया स्वच्छता का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम अफसरों को दिया स्वच्छता का जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासनिक अफसरों के बाद अब डीएम ने नगर निगम के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। नामित अफसर सुबह 7.30 बजे से वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था के साथ फोटो युक्त सूची से सफाई कर्मचारियों का सत्यापन करेंगे।
निरीक्षण में जो कर्मचारी गैरहाजिर मिलेंगे, उनकी रिपोर्ट शाम तक डीएम को देनी होगी। नगर आयुक्त रविंद्रपाल सिंह के स्थानांतरण के बाद डीएम नेहा शर्मा ने नगर निगम की कमान संभाली है। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, सफाई कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए 26 से 31 तक विशेष सफाई अभियान चलाया।
इसमें जिले के सभी प्रशासनिक अफसरों को तैनात किया है। नववर्ष 2019 के पहले दिन से शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम के अफसरों को सौंप दी है । डीएम नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि निगम के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था व सफाई कर्मचारियों की उपस्थित का सत्यापन करने के लिए प्रत्येक वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
वह एक से 15 जनवरी तक आवंटित वार्डों में पहुंच कर सुपरवाइजर से वार्ड में तैनात कर्मचारियों का विवरण प्राप्त कर उनकी उपस्थिति चेक करेंगे। जो कर्मचारी तीन से अधिक गैरजाजिर मिलेंगे। उसकी सूची 16 जनवरी को उपलब्ध कराएंगे। यदि किसी अधिकारी के वार्ड दूर-दूर हों तो वह सुविधा की दृष्टि से आपस में बदल सकते हैं, किंतु निरीक्षण पूरा करेंगे।