फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   देवों के जागते ही गूंजने लगीं शहनाईयां

देवों के जागते ही गूंजने लगीं शहनाईयां

Mon, 19 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
देवों के जागते ही गूंजने लगीं शहनाईयां
देवों के जागते ही गूंजने लगीं शहनाईयां - फोटो : अमर उजाला
एटा। कार्तिक शुक्ल एकादशी सोमवार को देवोत्थान पर्व जिले में परंपरागत रूप से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना के साथ देवी-देवताओं का आह्वान कर उन्हे आमंत्रित किया गया। साथ ही गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद से देवों की पूजा की गई। देव जागने के साथ ही चहुंओर शहनाइयों की गूंज और बैंडबाजों के शोर से खुशियों का माहौल दिखा। वहीं सजे धजे विवाह स्थलों पर रौनक नजर आई।
विज्ञापन

सोमवार को देवोत्थान पर्व को लेकर बाजारों में रौनक रही, लेकिन उत्साह कम रहा। सिंघाड़े, गन्ना के फड़ों पर लोगों ने पूजा, सामग्री का क्रय किया। महिलाओं ने एकादशी को व्रत रखकर दान भी किया। शाम को घरों के आंगन में दैवीय कलाकृतियां बनाकर जागो देव के उद्घोष के साथ देवी-देवताओं का आह्वान कर उन्हें जागृत किया गया। इस दौरान नई फसल का भोग लगाकर पूजा की गई।
विज्ञापन

एक दूजे के बने सैकड़ों जोड़े
देवोत्थान पर्व पर गूंज उठी शहनाइयों के साथ सैकड़ों वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। देर रात तक शादी समारोह की धूम मची रही और समारोह को लेकर सड़कों पर भीड़भाड़ नजर आई। दिनभर शादी समारोहों की तैयारियां विवाह स्थलों और अन्य स्थानों पर होती दिखीं तो शाम से ही बैंडबाजे वाले इधर उधर दौड़ने लगे। इस दौरान विवाह स्थल रोशनी से सराबोर और बैंडबाजों के साथ शहनाई और डीजे की धुनें भी सुनाई देने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम ने बढ़ाई परेशानी
शादी समारोहों की धूम को लेकर उमड़ी भीड़ के बीच दोपहर बाद से ही हाईवे पर जाम के हालात रहे। वाहनों का दबाव बढ़ जाने के बीच जीटी रोड ही नहीं बल्कि संपर्क मार्ग भी समस्या से प्रभावित दिखे। लोगों को वाहनों की समस्या का सामना भी करना पड़ा। इसके साथ ही भीड़ उमड़ने से वाहन कम पड़ गए और लोग यात्रा के लिए बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed