फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की....

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की....

Mon, 03 Sep 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की....
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.... - फोटो : अमर उ जाला
एटा। मन में आस्था, चेहरे पर उल्लास और जुबां पर जयकारे। कान्हा के जन्म लेते ही चारों ओर खुशियां छा गईं। हर ओर मंगल गीत और बधाइयां बजने लगीं। श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही वातावरण में आनंद छा गया। अर्द्धरात्रि को जगत के पालनहार नंदकिशोर का प्राकट्य हुआ तो श्रद्धालुओं में खुशी छा गई। लोगों ने व्रत रखकर मनौतियां मांगी और लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की। सोमवार को नगर में झांकियों के जरिए कृष्ण जन्म और लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। झांकियां देखने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर कान्हा जन्म की खुशी मनाई। अर्द्धरात्रि को खीरे में नटखट लड्डू गोपाल का जन्म कराया गया। इसके साथ ही चारों ओर जयकारे गूूंजते रहे। घरों में मंगल गीत गाकर देवकी और यशोदा मइया को बधाइयां दी गईं। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाकर लोगों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। शाम को शहर की सड़कों पर झांकियां देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सिंधी कॉलोनी गेट पर सजाई गई झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके साथ ही घंटाघर, कैलाश गंज, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइन, शिकोहाबाद रोड, जेल रोड, कचहरी, मेहता पार्क समेत तमाम स्थानों पर झांकियां लगाई गईं। झांकियों में लोगों ने श्रीकृष्ण जन्म, रासलीला, महाभारत युद्ध समेत तमाम लीलाओं का मंचन किया। इसके साथ ही झांकियों में अमरनाथ गुफा, वैष्णोदेवी दरबार, कंस कारागार, कैलाश पर्वत की प्रतिकृतियां भी सजाई गईं। इसके साथ ही घरों में लोगों ने झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण का जन्म कराया। शहर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर, रघुनाथ मंदिर ठंडी सड़क, क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिरों और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

-----------
बाजार में खीरा की रही जबरदस्त मांग
जन्माष्टमी के मौके पर बाजार में खीरा की जबरदस्त मांग रही। इस दौरान विक्रेताओं ने जमकर लोगों की जेब काटी। आलम यह रहा कि एक-एक खीरा 20-20 रुपये तक बिका। लोगों ने भी भगवान कृष्ण के प्रति आस्था को देखते हुए जमकर खीरा की खरीद की। केले के दाम बढ़े नजर आए। बाजार में गुरुवार को केला 60 रुपये दर्जन बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण शोभायात्रा में दिखी कृष्ण की लीलाएं
- फोटो
यदुवंशियों की भीड़ के साथ गूंजे जयकारे
अरुणा नगर गेट से शुरू हुई शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। जन्माष्टमी पर्व पर नगर मेें कृष्ण भक्ति की धूम रही। यदुवंशियों ने शोभायात्रा निकालकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। साथ ही चिंतन शिविर में समाज के उत्थान पर विचार-विमर्श किया। शोभायात्रा में झांकियों में प्रदर्शित कृष्ण लीलाओं ने लोगों का मन मोह लिया।

जन्माष्टमी के मौके पर यादव समाज द्वारा सुबह शृंगार नगर बगीची में हवन का आयोजन किया। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा जीटी रोड अरुणा नगर से शुरू होकर ठंडी सड़क, मेहता पार्क, कैलाशगंज, तहसील, जीटी रोड, गांधी मार्केट, कचहरी रोड, जेल रोड, यादव नगर, आगरा रोड चुंगी, माया पैलेस चौराहा पर संपन्न हुई। शोभायात्रा मेें युवा धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे। साथ ही बैंडबाजों की धुनों ने वातावरण को कृष्णमय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोहा। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख वजीर सिंह यादव, अखिल यादव, सुरेंद्र शास्त्री, डॉ. त्रिमल सिंह, रामकिशन यादव, कार्तिकेय यादव, अनिल यादव, शशांक यादव, मेधावृत शास्त्री, रामनिवास यादव, आदित्य यादव, बसंत यादव, नीलेश यादव, रेखा यादव, सुनीता यादव, मीरा गांधी, उमा यादव, सुषमा यादव, मीतू कुमारी, संध्या, शराफत हुसैन काले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed