फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गरीबों का अन्न काटकर जोड़ी लाखों की संपति

गरीबों का अन्न काटकर जोड़ी लाखों की संपति

Sun, 02 Sep 2018 06:52 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
गरीबों का अन्न काटकर जोड़ी लाखों की संपति
मैनपुरी। गरीबों का राशन हड़पने वाले डीलरों की राह हररोज मुश्किल होती जा रही है। शासन की नजर अब राशन डीलरों की संपत्ति पर है। विभागीय सूत्रों की मानें तो कई राशन डीलरों ने घोटाला कर लाखों रुपये की संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन


गरीबों का राशन डकार कर लाखों रुपये की संपत्ति खड़ी करने वाले राशन डीलरों की संपत्ति का ब्योरा भी अब शासन की ओर से जुटाया जाएगा। डीलरों ने बहुत ही कम समय में जिस तरह से अपनी संपत्ति को बढ़ाया है, उससे कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। कई डीलरों ने तो तीन-चार वर्ष के अंदर ही में आलीशान मकान बनाकर खड़े कर दिए। घोटाला पकड़े जाने के बाद लगातार परतें खुलती जा रही हैं।
विज्ञापन


पहले और मौजूदा संपत्ति का ब्योरा जुटाया जाएगा
राशन डीलरों की कालाबाजारी के बाद शासन डीलरों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि कोटा लेने से पहले डीलर पर कितनी संपत्ति थी और कोटा लेने के बाद उसमें कितनी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही डीलर की आय के स्रोत क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राशन डीलर भी शक के घेरे में
घोटाला उजागर होने के बाद प्रशासन दोषी के अलावा सभी डीलरों पर निगाहें लगाए हुए है। सभी डीलर शक के घेरे में हैं और सभी की संपत्ति का आकलन किया जाएगा।

किसने कितना डकारा राशन

कोटेदार रूबी देवी, किशनी नगर क्षेत्र
राशन डीलर रूबी देवी ने जुलाई में आधार कार्ड के नंबर में छेड़छाड़ करके 1.98 क्विंटल गेहूं, 1.32 क्विंटल चावल और 36 लीटर केरोसिन का घपला किया।

कोटेदार सुनीता दुबे, राजा का बाग
कोटा डीलर सुनीता दुबे ने भी जुलाई में 17 आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर खेल किया। इस दौरान 2.29 क्विंटल गेहूं, 1.56 क्विंटल चावल और 37 लीटर केरोसिन का घोटाला किया।

कोटेदार हमेश चतुर्वेदी, मोहल्ला चौथियाना
राशन डीलर हमेश चतुर्वेदी ने जुलाई में आधार कार्ड नंबर में फेरबदल कर घोटाला किया। इस दौरान 15 फर्जी राशन कार्डों पर 2.13 क्विंटल गेहूं, 1.42 क्विंटल चावल और 30 लीटर केरोसिन का घपला किया।


कोटेदार राधा देवी, अवधनगर क्षेत्र
राशन डीलर राधा देवी ने जुलाई में आधार कार्ड नंबर में छेड़छाड़ कर घोटाले को अंजाम दिया। इस दौरान 2.19 क्विंटल गेहूं, 1.46 क्विंटल चावल और 30 लीटर केरोसिन का घपला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed