फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भू-अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर हंगामा

भू-अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर हंगामा

Fri, 31 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भू-अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर  हंगामा
टूंडला। आगरा हाईवे चौड़ीकरण के लिए मोहम्मदाबाद में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के दौरान गुरुवार शाम मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए शांत कराया।
विज्ञापन


आगरा हाईवे चौड़ीकरण के लिए मोहम्मदाबाद में कार्य चल रहा है। सड़क बनाने वाली कंपनी जेसीबी से भूमि अधिग्रहण करती हुई चल थी। तभी कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने जेसीबी के कार्य को रुकवा दिया। उनका कहना था कि एनएचएआई द्वारा उनकी भूमि को अधिग्रहण करने से पहले अधिकारियों ने उनसे बातचीत भी नहीं की। उन्हें पूरा मुआवजा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर एसडीएम डा. सुरेश कुमार व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया और मुआवजा पूर्व में ही मिलने की बात कही। ग्रामीणों मुआवजा पूरा न मिलने की बात कही। एसडीएम ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई ने जिन ग्रामीणों की भूमि का अधिग्रहण किया है, उन्हें मुआवजा पूर्व में दे दिया गया है। सिर्फ वही लोग हंगामा कर रहे हैं, जिनके घर में पाच-छह भाई हैं। इनमें तीन को मुआवजा मिल चुका है और दो या तीन को नहीं मिला है। वे सभी लोग अपने-अपने लिए भी मुआवजे की मांग रहे हैं।
डा सुरेश कुमार, एसडीएम, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed