फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   147 बिजली चोरों पर रिपोर्ट तो 196 के लोड बढ़ाए

147 बिजली चोरों पर रिपोर्ट तो 196 के लोड बढ़ाए

Thu, 26 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
147 बिजली चोरों पर रिपोर्ट तो 196 के लोड बढ़ाए
demo
एटा। कम लोड एवं बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने लगा है। द्वार-द्वार पहुंच रहीं विद्युत विभाग की टीमें इनके विरुद्ध कार्रवाई कर रहीं हैं। शहरी खंड के विभिन्न मुहल्लों की चेकिंग के बाद 147 विद्युत चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी एवं 196 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया।
विज्ञापन

बिजली चोरी के साथ ही कम लोड के कनेक्शन से भी लोग बिजली विभाग को लाखों का चूना लगा रहे हैं। हर माह लगने वाले फिक्स चार्ज बचाने के लिए यह लोग विभागीय मिली भगत से न्यूनतम क्षमता के बिजली कनेक्शन लेकर एसी, कूलर, फ्रिज समर आदि का अधिकतम लोड का लाभ उठा रहे हैं। बढ़ती शिकायतों पर अधिशासी अभियंता एके कठेरिया के निर्देश पर शुरू हुए चेकिंग अभियान में ऐसे लोगों पर कार्रवाई तेज हो गई है। चेकिंग में पहुंच रहंी विद्युत टीमें बिजली चोरी, केबल आदि के साथ ही लोड की भी जांच कर रही हैं। अधिक लोड मिलने पर मौके पर ही इनके लोड बढ़ाए जा रहे हैं। दो माह के चेकिंग अभियान में 147 बिजली चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 196 उपभोक्ताओं के लोड मौके पर ही बढ़ाए गए।
विज्ञापन

शहरी खंड में अभियान जारी है। आधा दर्जन सचल दल टीमें द्वार द्वार पहुंचकर केबिल, बिजली चोरी एवं लोड आदि की जांच कर रही हैं। खराब मीटरों को भी बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कुमार, एसडीओ
विद्युत कैंप में वसूला 2,36,000 रुपये का राजस्व
सहावर। विद्युत उपकेंद्र पर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं के बिलों का संशोधन किया गया। वहीं बकाया बिलों को जमा करने की सुविधा भी कैंप में दी गई। कैंप में 2,36,000 रुपये का राजस्व वसूला गया। इस दौरान 30 उपभोक्ताओं के बिलों का संशोधन किया गया। नए मीटर लगवाने एवं खराब मीटर बदलवाने की शिकायतों को भी कैंप में सुना गया और उनके लिए तिथि दी गई। उपखंड अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग अपना बकाया समय से जमा करें। कनेक्शन विच्छेदन के बाद भी बिजली का उपभोग करने पर विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। कैंप में जेई राजीव रंजन, दीप चंद, अनिल कुमार, गीतेश वर्मा, संतोष कुमार, गोपाल बाबू, कमल सिंह, भगवान सिंह, सपन शर्मा, राकेश बाबू, भूरे बाबू, राम सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed