{"_id":"5b326b074f1c1b53268b8115","slug":"61530030855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षांश देशांतर त्रुटियों से 12 स्कूलों का अस्तित्व संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षांश देशांतर त्रुटियों से 12 स्कूलों का अस्तित्व संदिग्ध
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
CCTV delhi school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अक्षांश और देशांतर त्रुटियों के चलते जिले के 18 स्कूलों की आनलाइन लोकेशन सही नहीं दिख रही। ऐसे में उनका अस्तित्व खतरे में है। पांच स्कूल प्रदेश एवं नौ स्कूल जिले से बाहर की लोकेशन दर्शा रहे हैं। मैपिंग टैली न होने से बोर्ड इन्हें संदिग्ध मान रहा है। शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र लिखकर इन संस्थाओं के अक्षांश देशांतर सही कराने के निर्देश दिए हैं।
एक वर्ष बाद भी आनलाइन स्कूल लोकेशन मैप में अक्षांश-देशांतर की त्रुटियां दूर नहीं हो रहीं। इसके चलते जिले की 18 से अधिक संस्थाओं की लोकेशन सेटेलाइट से सही नहीं दिख रही। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आनलाइन मैपिंग पर जिले के पांच विद्यालय जहां प्रदेश के बाहर दिख रहे हैं। वहीं नौ अन्य जिलों में दर्शाए जा रहे हैं। एक संस्था ने तो आज तक स्कूल की स्थिति अक्षांश देशांतर के अनुसार दर्ज ही नहीं कराई है। मामले पर गंभीर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने डीआईओएस को पत्र लिखकर अक्षांश-देशांतर लोकेशन का नियमानुसार संशोधन कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि जिले में 559 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।
विभागीय निर्देश के अनुपालन में चिह्नित संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को अक्षांश देशांतर निर्देशांक सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि सेटेलाइट मैपिंग में स्कूलों की लोकेशन सही दिखाई दे सके।
विज्ञापन
एनडी वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक