{"_id":"5b22737d4f1c1bb36e8b7e6d","slug":"61528984445-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली पोस्ट डालने वाले को देखकर भड़के वकील, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली पोस्ट डालने वाले को देखकर भड़के वकील, हंगामा
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सुरीर में एक बिरादरी की महिलाओं को निशाना बनाते हुए जहरीले शब्दों वाला पैम्फलेट सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था। इससे तनाव हो गया। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया और कचहरी लेकर पहुंची। यहां उसे देखकर अधिवक्ता भड़क गए और हंगामा किया। किसी तरह अधिवक्ताओं को शांत किया गया।
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भिदौनी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पम्फलेट डाल दिया गया था जिस पर महिलाओं के लिए बहुत अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था। तरह तरह की टिप्पणी की गईं थीं। इस मामले में गांव के ही पंकज ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश करने के लिए ले गई थी।
जब अधिवक्ताओं को जानकारी हुई तो वह इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल पहुंच गया था। अधिवक्ताओं का क्रोध शांत हो जाने के बाद ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा सका। बार अध्यक्ष संतोश कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता समझाने बुझाने से शांत हो गए थे।