{"_id":"5a8c52cb4f1c1b641f8b6c82","slug":"61519145675-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने युवती को घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने युवती को घर में घुसकर मारी गोली
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
अमांपुर में एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अमांपुर के मोहल्ला कुरैशी निवासी शाकिर का कस्बे की ही दूसरी बस्ती की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवारीजनों को रिश्ता पसंद नहीं था। मामले की जानकारी पर परिवारीजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। घटना की जानकारी पर शाकिर ने मंगलवार को जाकिर, समीम और राजू के साथ घर में घुसकर युवती को गोली मार दी और फरार हो गए।
घटना के दौरान युवती और उसकी भाभी मौजूद थी। घटना की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देकर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से युवती को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि युवती की दूसरी जगह शादी तय कर देने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।