फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लाला होमगार्ड की गोली मार कर की गई थी हत्या

लाला होमगार्ड की गोली मार कर की गई थी हत्या

Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
लाला होमगार्ड की गोली मार कर की गई थी हत्या
फिरोजाबाद। तिलकनगर निवासी आत्मप्रकाश उपाध्याय उर्फ लाला होमगार्ड की गोली मारकर हत्या पांच दिसंबर 2017 को कर दी गई थी। शव गाड़ी से ले जाकर अवागढ़ के समीप नहर में फेंक दिया। हत्याकांड का खुलासा अभियुक्त उत्तम सिंह और सुमित वर्मा ने पुलिस पूछताछ में किया। हत्या के पीछे आत्मप्रकाश के बेटों से पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा तिलकनगर निवासी आत्मप्रकाश उपाध्याय उर्फ लाला होमगार्ड के गायब होने की रिपोर्ट उनकी पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ था। मामले की जांच सीओ सिटी डा.अरुण कुमार ने एसओ उत्तर और क्राइम ब्रांच के प्रभारी नीरज मिश्रा को सौंपी। उन्होंने बताया टीम ने मंगलवार को नगला पान सहाय के समीप उत्तम ठाकुर निवासी तिलकनगर एवं सुमित वर्मा निवासी ओझा नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि कैलाशनगर निवासी अंकित श्रोत्रिय, मोहल्ला दुली निवासी रजत उपाध्याय एवं टापापैठ निवासी राहुल मिश्रा फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। इनका क्षेत्र के दो लोगों से 1.5 लाख रुपये लेने थे। इसमें आत्मप्रकाश उपाध्याय उर्फ लाला होमगार्ड के बेटे अमन उपाध्याय ने पैसे नहीं लेने को लेकर हस्तक्षेप किया तो विवाद हुआ था। आत्मप्रकाश उपाध्याय उर्फ लाला होमगार्ड ने बेटी की शादी के बाद देखने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहुल, अंकित, रजत उपाध्याय, रवींद्र श्रोत्रिय, उत्तम सिंह, सुमित वर्मा, कुशवाहनगर निवासी सियाराम के साथ मिलकर पांच दिसंबर को आत्मप्रकाश को बुलाकर पचवान स्थित पानी के प्लांट में ले गए और हत्या कर शव अवागढ़ के पास नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।


आत्मप्रकाश उर्फ लाला होमगार्ड की हत्या करने के बाद ही शव को प्लांट में छिपाने की शिकायत उसके बेटे अमन उपाध्याय ने डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा.मनोज कुमार से की थी। शिकायत पर 14 जनवरी को पुलिस ने प्लांट में खुदाई कराई थी, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed