{"_id":"5a6778da4f1c1b4f588b457f","slug":"61516730586-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गब्बर को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गब्बर को रिमांड पर लेगी पुलिस
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बचकर भागे काली के साथी शार्प शूटर अबधेश यादव उर्फ गब्बर को दिल्ली की द्वारिकापुरी क्राइम ब्रांच की टीम ने गत दिवस उत्तम नगर इलाके से दबोचा था। गब्बर की दिल्ली में गिरफ्तारी होने से स्थानीय पुलिस को काफी राहत मिली। हालांकि आकाश एवं बंटी की तलाश में दबिश देनेमें जुटी है। वहीं पुलिस की टीमें उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
पंजाब का एक लाख के इनामी काली शिकोहाबाद पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एक मैरिजहोम से दबोचा था,उसके दो साथी भागने में सफल रहे थे। हालांकि काली के मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया था। सोमवार को ही दिल्ली के द्वारिकापुरी क्राइमव्रांच टीम ने काली का साथी व शार्प सूटर अबधेश यादव उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर ही लिया था।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुरानी दिल्ली में स्थित उत्तम नगर स्थित आरजेई आई193/194 में रहता है। वहीं इसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली की पुलिस ने गब्बर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के ही आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।गब्बर की गिरफ्तारी के साथ स्थानीय पुलिस ने दिल्ली में संपर्क साधा है।काली की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मोहाली,राजस्थान के धौलपुर एवं जोधपुर पुलिस ने संपर्क किया था।
विज्ञापन
उन्होंने काली को रिमांड पर लेने की पहल की थी।स्थानीय पुलिस काली के भागे हुए साथी आकाश यादव एवं बंटी यादव की तलाश को दबिश दे रही है। इधर विवेचक अशोक कुमार ने बताया गब्बर को रिमांड पर लेकर उससे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।