फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6466 किसानों ने दर्ज कराई शिकायतें

6466 किसानों ने दर्ज कराई शिकायतें

Fri, 19 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
6466 किसानों ने दर्ज कराई शिकायतें
farmer shimla
कासगंज। सरकार की ऋण मोचन योजना का लाभ पाने से अभी जिले के हजारों किसान वंचित हैं। पहीं किसानों पर बैंकों द्वारा वसूली का दबाव बढ़ाया जा रहा है। कई किसानों को बैंकों ने रिकवरी के नोटिस तक जारी कर दिए हैं। ऐसे में किसानों में आक्रोश है और उनकी आंखों में आंसू भी छलकने लगे हैं। किसान प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


ऋण मोचन से वंचित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने 20 जनवरी तक शिकायतें दर्ज कराने का मौका दिया था। शनिवार को शिकायत दर्ज कराने का अंतिम दिन है। इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को वंचित किसानों की ऋण मोचन का लाभ पाने के लिए शिकायतें दर्ज कराने की भीड़ लगी रही। कलक्ट्रेट में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन


दोपहर के समय तक ऋण मोचन से वंचित 6466 किसान अपनी शिकायत दर्ज करा चुके थे। किसान कंट्रोल रूम पर किसान अपनी अलग अलग तरह की परेशानी गिना रहे थे। कासगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर सईं की महिला किसान सरला देवी को ऋण मोचन का लाभ नहीं मिला है। जबकि उनका ऋण मोचन की सूची में नाम था। बैंक वाले उन पर लगातार रिकवरी का दबाव बना रहे हैं। ऐसे एक नहीं ऋण मोचन से वंचित हजारों किसानों की पीड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसबीआई की शाखा से 51 हजार का केसीसी ऋण लिया था, लेकिन ऋण माफ नहीं किया गया। हालांकि नाम सूची में शामिल है। बैंक ने आरसी जारी कर दी है और रिकवरी का दबाव बढ़ाया जा रहा है।
किसान पप्पू सिंह निवासी कुमरऊआ
- उनके पति ने 60 हजार रुपये ग्रामीण बैंक से केसीसी कराई थी। डेढ़ माह पहले उनके पति की मौत हो गई है लेकिन उनका ऋण अभी तक माफ नहीं हुआ है। किसान ऋण माफ न होने से परेशान हैं।
झबुला देवी निवासी बांचमई अमांपुर
- केनरा बैंक से फरवरी 2016 में 80 हजार रुपये का बैंक से ऋण लिया था। इनका कर्ज माफ नहीं हो पा रहा है।
ओमप्रकाश निवासी कादरवाड़ी

- केनरा बैंक से 65 हजार रुपये 2013 में ऋण लिया था। दो साल पहले उनके पति की मौत हो गई। उन्हें अभी ऋण मोचन का लाभ नहीं मिला है। जबकि लेखपालों ने उन्हें सूचना दी थी और अभी तक ऋण माफ नहीं हो सका है।

सुनीता निवासी बस्तरमऊ
-दर्ज शिकायतों का सत्यापन बैंक एवं लेखपालों के माध्यम से कराया जाएगा। जमीन का सत्यापन भी किया जाएगा। सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ऋण मोचन की पात्रता वाले किसानों को ऋण मोचन का लाभ दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में अभी एक माह का समय और लग सकता है।
सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed