फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रभु यीशु का जन्म होते ही छाई खुशियां

प्रभु यीशु का जन्म होते ही छाई खुशियां

Mon, 25 Dec 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु का जन्म होते ही छाई खुशियां
Jesus - फोटो : Demo Pic
एटा। आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म लेते ही गिरजाघरों में उल्लास छा गया। लोगों ने चर्च पहुंच कर कैंडल जलाई। वातावरण में प्रभु के जन्म की खुशियां छा गईं। गिरजाघरों में कृत्रिम रूप से बनाई गई गौशाला में यीशु के जन्म लेते हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस की धुने गूंजने लगीं। विशेष प्रार्थना सभा (मिस्सा) कर सुख शांति की कामना की गई। प्रार्थना सभा में बाइबल का पवित्र संदेश ‘आज दाउद के नगर बैतलहम में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है यही मसीह प्रभु है’ सुनाया गया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार, आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सीएनआई, पेंटोकोस्ट और कैथोलिक चर्च में सुबह प्रार्थना सभा हुई। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च को आकर्षक झालरों और लाइटों से सजाया गया था। सीएनआई चर्च में फादर नथैनियल दास ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर सुख शांति की कामना की और दुनियां में प्रेम का संदेश दिया। प्रार्थना सभा के बाद सभी अनुयायियों को केक वितरित किया गया।
विज्ञापन


उधर, आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च में फादर राफी के निर्देशन में प्रार्थना सभा कराई गई। जहां सभी अनुयायियों ने प्रभु यीशु से विश्वशांति और खुशहाली की कामना की। क्रिसमस की रात सभी घरों में आधुनिक सजावट के साथ क्रिसमस ट्री विशेष रूप से सजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केक की रही विशेष मांग
क्रिसमस पर्व पर जिले में सोमवार को केक की विशेष मांग रही। क्रिश्चियन परिवारों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक काटा और जगह-जगह प्रसाद स्वरूप केक का वितरण किया गया। इसके अलावा बाजार में क्रिसमस को चॉकलेट और टॉफियों की जमकर बिक्री हुई।

कासगंज में क्रिसमस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई और प्रभु यीशु के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। प्रार्थना सभा के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। चर्च में उल्लास का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

प्रार्थना सभा का शुभारंभ फादर अनिल प्रकाश ने किया। तीन घंटे तक प्रार्थना सभा में लोगों ने प्रभु यीशु का स्मरण किया और शांति की कामना की। फादर ने जीजस क्राइस्ट की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीजस क्राइस्ट संसार में प्रेम व भाईचारे का संदेश देने आए थे।


उन्होंने अपने जीवन को संघर्ष में काटा और लोगों को प्रेम से जीना सिखाया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर इंसानों के बीच प्रेम व अपनत्व की भावना को जाग्रत करना चाहिए। जिससे संसार में सभी वैमनस्यता भुलाकर प्रेम पूर्वक रहे। अरविंद सहाय, सीके प्रसाद, आइविन चंद्र, मनोज कुमार, अमर पॉल, डेनियल लाल, अनमोल, जीत मसीह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed