फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आक्रोशित खंड प्रेरकों ने विकास भवन घेरा

आक्रोशित खंड प्रेरकों ने विकास भवन घेरा

Thu, 14 Dec 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित खंड प्रेरकों ने विकास भवन घेरा
धरना - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। ग्राम प्रधान द्वारा महिला खंड प्रेरक के साथ की गई अभद्रता से गुस्साए खंड प्रेरकों ने गुरुवार को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



शहर के पंजाबी कालोनी निवासी रंजना चौहान ब्लाक सुल्तानगंज में खंड प्रेरक के पद पर तैनात हैं। भवानी नगर में शौचालय के निरीक्षण में पीली ईंट का प्रयोग होता मिला। इस पर ग्राम प्रधान को कड़ी चेतावनी दी गई थी। पीड़िता का कहना है कि तभी से ग्राम प्रधान उनसे दुश्मनी मानने लगा था।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को प्रधान ब्लाक पर आया और गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर प्रधान अभद्रता पर उतर आया। ब्लाक में मौजूद अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया, लेकिन इस बात से गुस्साएं खंड प्रेरकों ने गुरुवार को विकास भवन पर डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को बढ़ता देख सीडीओ ने उनसे मुलाकात की। वहीं निष्पक्ष जांच करा कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। तब जाकर खंड प्रेरकों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर उमेश यादव, नीरज शर्मा, राजेंद्र कुमार, विनीता, सुनीता, सुनील, कुलदीप, गौरव, अलकेश, अजय, अरुण पांडेय आदि रहे।

सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed