{"_id":"5a0da62d4f1c1baf678bc057","slug":"61510843949-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खेती के लिए गांव में लगेगी किसान पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खेती के लिए गांव में लगेगी किसान पाठशाला
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसानों की आमदनी दो गुना करने को लेकर अब किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गांवों में किसान पाठशाला संचालित की जाएगी। यह जानकारी चार से 15 दिसंबर तक किसानों को दी जाएगी।
फार्मर स्कूल योजना में जनपद के 178 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इसमें तकनीकी खेती कर किसानों की आमदनी बढ़ाने में खेत की मिट्टी की जांच, पशुपालन, जैविक खेती, फसल बीमा योजना, कृषि विविधीकरण और फसल चक्र सुधारने, मौसम के अनुरूप फसल उगाने, फसल का सही बाजार दिलाने आदि को लेकर किसानों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि हर न्याय पंचायत की दो बड़ी ग्राम पंचायतों में 100 किसानों को द मिलियन फार्मर स्कूल योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान पाठशाला सायं चार बजे से संचालित होंगी।
विज्ञापन
रबी किसान गोष्ठी आज
मथुरा। रबी की फसल और आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी शुक्रवार को राजीव भवन स्थित सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ किसानों के सवालों का उत्तर देंगे। इसके अलावा सीडीओ और कृषि अफसर उनकी समस्याएं सुनेंगे।