फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले के 30 फीसदी से अधिक नलकूप खराब

जिले के 30 फीसदी से अधिक नलकूप खराब

Tue, 24 Oct 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले के 30 फीसदी से अधिक नलकूप खराब
एटा। कृषि प्रधान जिले में सिंचाई व्यवस्थाएं अपर्याप्त हैं। एक लाख 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर लगे 516 नलकूपों में से तीस प्रतिशत काम नहीं कर रहे। इतना ही नहीं 106 नलकूप जहां परित्यक्त हैं वहीं 23 फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिंचाई अव्यवस्थाओं से जूझ रहे जिले को दशकों बाद भी राहत नहीं मिल रही। चौथाई जिला जहां खारे पानी की समस्या से जूझ रहा है। वहीं इतना ही भाग को डार्क जोन का दंश डस रहा है। एक लाख 90 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि की सिंंचाई के लिए जिले में 516 राजकीय नलकूप लगाए गए हैं। इनमें से 146 नलकूप काम नहीं कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विकास खंडों के 106 नलकूप काम नहीं कर रहे हैं। वहीं 23 फेल हो गए हैं। यानी इन्हें रिबोर भी नहीं किया जा सकता। वहीं 17 नलकूपों में सुधार की संभावनाएं हैं। सच्चाई इससे भी इतर है। किसानों के अनुसार विभागीय आंकड़ों में सुचारु दिखाए जा रहे कई और नलकूप भी खराब हैं।
विज्ञापन

रवि की फसल में रहेगा पानी का संकट
आलू की बुबाई शुरू हो गई हैं और गेहूं की बुबाई होनी है। जिले में नलकूपों की हालत देखकर यह तो साफ हो गया है कि सिंचाई के लिए किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि रवि की फसल में सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड कुल नलकूप सुचारु परित्यक्त फेल सुधारात्मक लक्ष्य
शीतलपुर 58 47 08 00 03
निधौली कलां 95 61 21 09 04
सकीट 59 27 22 04 06
मारहरा 58 52 03 02 01
जैथरा 108 91 15 01 01
अलीगंज 109 88 17 02 02
अवागढ़ 04 04 00 00 00
जलेसर 20 00 20 00 00

जिले में लगे 516 नलकूपों में से वर्तमान में 370 ही सुचारु हैं। 106 नलकूप छोड़े जा चुके हैं। जांच में 23 नलकूप फेल हुए हैं। वहीं 17 में सुधार की संभावनाएं हैं। इसकी सूचना समय समय पर शासन को प्रेषित की जाती है।
लक्ष्मण सिंह, अधिशासी अभियंता, नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed