फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्या

हत्या

Fri, 13 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हत्या
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में भट्टा मजदूर की शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर खेत में मिला है। इसके साथ ही शव के पास से शराब का क्वार्टर, दो गिलास, पानी की बोतल और तीन रोटियां मिली हैं।
विज्ञापन


गांव गढ़ी भूपाल निवासी सूरजपाल दिवाकर (50) पुत्र स्व. गंगाराम भट्टे पर मजदूरी करता था। गुरुवार शाम करीब नौ बजे रोटी लेकर अपने घर से निकला और परिजनों से कुछ समय में आने की बात कही। परिजनों के अनुसार काफी रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल घर पर ही था। शुक्रवार सुबह जब उसकी तलाश की गई तो गांव गढ़ी भूपाल और गालिब के बीच खेत में पेड़ नीचे उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूरजपाल के गले पर निशान थे तथा पास ही गमछा पड़ा हुआ था। उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या संभावना जताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। शव के पास से पुलिस ने शराब का खाली क्वार्टर, एक पानी की खाली बोतल, दो गिलास और तीन रोटियां बरामद की हैं। माना जा रहा है कि सूरजपाल ने किसी के साथ खेत में बैठकर शराब पी होगी। इसके बाद गमछे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के पुत्र प्रवीन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि अपराधी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed