{"_id":"59da60774f1c1b70548b6597","slug":"61507483767-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर सिलेंडरों पर नहीं मिले अधिकारी के हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सिलेंडरों पर नहीं मिले अधिकारी के हस्ताक्षर
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दीपावली से पूर्व थोक आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम देखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने पांच दुकानों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर बाहर आतिशबाजी रखी मिली।
सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने रविवार को सुरक्षा के इंतजाम देखने के लिए थोक आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण किया। सीबी मार्केट के निकट राजीव क्रेकर्स, जलेसर रोड कृष्णा केकर्स, कोटला रोड दखल पर नेहा केकर्स, स्टेशन रोड सहित कुल पांच दुकानों को देखा। इस दौरान दुकानों पर पानी, बालू, फायर सेफ्टी के इंतजाम मिले।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में थोक आतिशबाजी बिक्री के लिए कुल सात लाइसेंस हुए हैं, जिसमें पांच दुकानें चेक की गई हैं। पांच में से तीन दुकानों पर फायर सिलेंडरों पर अग्निशमन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं मिले। सभी दुकानों पर स्टॉक का मिलान भी कराया। कुछ कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। दो दुकानें शेष रह गई हैं, उनकी भी जल्द जांच की जाएगी।