{"_id":"59d7c9a94f1c1bca678b472d","slug":"61507314089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में हुई थी बबली की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में हुई थी बबली की हत्या
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। मैनपुरी के गांव नगला केहरी निवासी राजकुमारी उर्फ बबली की हत्या अवैध संबंधों और शादी में रोड़ा बनने पर नगला भूपाल निवासी जीएनएम का कोर्स कर रहे छात्र हरिओम ने जहर मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर की थी। यह खुलासा थाना पुलिस ने किया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दीक्षित ने बताया कि 24 जून को सिरसागंज थाना क्षेत्र की अरांव चौकी में बबली का शव मिला था। मृतका के रिश्तेदार रामवीर सिंह निवासी इकराम विछवां मैनपुरी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें अंतिम कॉल हरिओम की निकली। जब पुलिस ने सीडीआर निकलवाई तो हरिओम से महिला की काफी लंबी बातें हुईं थीं। हरिओम आगरा में जीएनएम का कोर्स कर रहा है। उसके साथ एक किशोर भी रूम पार्टनर है। बबली के संबंध हरिओम से थे।
विज्ञापन
आरोप है कि वह नाबालिग रूम पार्टनर से भी संबंध बना रही थी। परिवारीजनों ने हरिओम की शादी तय कर दी तो बबली ने रोड़ा अटका दिया। वह उसे और उसके दोस्त को धमकी दे रही थी। 24 जून को हरिओम बबली को बाइक से ले गया। कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके शव को अरांव क्षेत्र में फेंक दिया। इस घटना के एक महीने बाद हरिओम ने भी आत्महत्या कर ली थी।