{"_id":"59c670b54f1c1b8f688b62cc","slug":"61506177205-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले को भेजा जेल
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कोतवाली के अंतर्गत आने वाले कैलाशनगर कॉलोनी क्षेत्र में राह चलती युवतियों और महिलाओं से अश्लील फब्तियां कसने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की कैलाश नगर कालोनी के मथुरा एप्रोच मार्ग पर झाड़ियों में कई दिनों से एक युवक छिपा रहता था। वह आए दिन इस मार्ग से आने-जाने वाली महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था और उन पर फब्तियां कसता था। पहले तो महिलाओं ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन युवक की हरकतें लगातार बढ़ती ही गईं, युवक अश्लील हरकत कर जंगलों की ओर भाग जाता था। शनिवार की दोपहर भी कालोनी लौट रहीं महिलाओं के साथ भी युवक ने अश्लील हरकतें शुरूकर दीं, तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लोगों ने पहले युवक की पिटाई की और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक बांदा जिले के गांव कुर्रम का रहने वाला है। उसने अपना नाम पप्पू बताया है।