{"_id":"59b6c7344f1c1bfa7f8b62f9","slug":"61505150772-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पूरा किया कर्ज माफी का वादा: अतुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पूरा किया कर्ज माफी का वादा: अतुल
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र वितरित करते प्रभारी मंत्री एवं अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले किए ऋ ण माफी की वायदे को निभाया है। किसानों की हितैषी सरकार कर्ज से बोझ से दबे अन्नदाता को उबारने का काम कर रही है। यह बातें सोमवार को जीआइसी मैदान में आयोजित फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री और खाद्य, रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कहीं। इसमें जिले के पांच हजार लघु और सीमांत किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। भाजपा नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, सांसद आगरा प्रो. रामशंकर कठेरिया, सांसद एटा राजवीर सिंह और सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सभी अतिथियों को फलों की टोकरी और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के 21497 किसानों का 150 करोड़ रुपये ऋ ण माफ किया गया है। इसमें पांच हजार किसानों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि गांव में जाकर प्रचार प्रसार करें जिससे कि अन्य किसानों को भी योजना का लाभ मिल सके। सांसद राजवीर सिंह राजू भइया ने कहा कि सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वायदा निभाया है। एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद आगरा प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के हितों का पूर्ण रूप से ध्यान रख रही है।
फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के साथ सभी वर्ग के लोगों को ऋ ण मोचन योजना के तहत पात्र किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।
मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 86 लाख किसानों का ऋ ण माफ करके किसानों के हित का काम किया है। शीघ्र ही द्वितीय चरण में जनपद के छूटे किसानों को लाभान्ति किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम अमित किशोर ने कहा कि योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को आवश्यक क्षमता वृद्धि प्रदान करना है। प्रथम चरण में कुल 150 करोड़ की धनराशि जिले 21497 किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, संजीव दिवाकर, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिला प्रभारी सुनील टंडन, सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने भी संबोधित किया।
- सात ग्राम प्रधानों ने वापस की शौचालय निर्माण की धनरिाश ::
कार्यक्रम में अतिथियों ने किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सात ग्राम प्रधानों ने शौचालय निर्माण को दी गई 25 लाख 80 हजार की धनराशि जिला स्वच्छता समिति को वापस की।
जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव, एलडीएम एलसी पॉल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान रागा बैण्ड पार्टी मुम्बई के कलाकारों द्वारा शिव ताण्डव, स्वागत गीत, देश भक्ति गीत आदि की खूबसूरत, मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सतीश ने किया।