{"_id":"596ba9294f1c1bb5018b4768","slug":"61500227881-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा में फंसे प्रधानाचार्य ने मांगा था राष्ट्रपति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा में फंसे प्रधानाचार्य ने मांगा था राष्ट्रपति पुरस्कार
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षाओ के मूल्यांकन में किए फर्जीवाडे़ में डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा पर गाज गिरी है। प्रथम दृष्टया जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं, तत्कालीन डीआईओएस रविंद्र सिंह उनके कार्यों से खुश होकर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए पत्रावलियाें की संस्तुति कर शासन को भेजी थी।
डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने मूल्यांकन (वर्ष 2014, 2015 एवं 2016) में फर्जी परीक्षकों की नियुक्ति एवं अनियमित मानदेय दिए जाने की शिकायत की थी। डीएम ने जांच सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य कोषाकार अधिकारी से कराई।
जांच कमेटी के रिपोर्ट के प्रभारी डीआईओएस मदनमोहन ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता अश्वनी कुमार सैलोनिया को प्रभार सौंपा। इसमें प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा दोषी सिद्ध हुए। प्रभारी डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रकरण की गहनता से जांच के लिए राजकीय हाईस्कूल नारखी के प्रधानाचार्य को नामित किया है।