{"_id":"69695a59d1d91df10a06e355","slug":"60000-degrees-uploaded-on-digilocker-verification-to-be-done-online-agra-news-c-25-1-agr1036-965584-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डिजिलॉकर पर अपलोड हुईं 60 हजार डिग्रियां, ऑनलाइन होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डिजिलॉकर पर अपलोड हुईं 60 हजार डिग्रियां, ऑनलाइन होगा सत्यापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीते सत्र की 60 हजार डिग्रियों को डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया है। जरूरत पर छात्र इनका प्रिंट भी करा सकते हैं। इससे डिग्री का सत्यापन ऑनलाइन हो सकेगा। नए सत्र की डिग्रियां तैयार होने के बाद इन्हें भी अपलोड कर दिया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्रियां डिजिलॉकर एप पर अपलोड हैं। संबंधित छात्र आईडी से अपनी डिग्री देख सकते हैं। प्रिंट की भी सुविधा है। यह शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक है। इसे नौकरी, आवेदन समेत अन्य कार्य में उपयोग किया जा सकेगा।
कोई संस्थान सत्यापन करना चाहता है तो वह ऑनलाइन भी कर सकता है। इसके लिए छात्र को विश्वविद्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वर्तमान सत्र की परीक्षाएं होने के बाद चरणबद्ध परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इनकी डिग्री और अंकतालिकाएं बनाने का कार्य भी चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद इन्हें भी डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा।