फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60-year-old woman taken hostage and sexually assaulted by young man in firozabad

दरिंदगी: फिरोजाबाद में 60 साल की साध्वी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, 30 साल के युवक ने की वारदात

Sat, 20 Aug 2022 09:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 09:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बुजुर्ग साध्वी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने साध्वी को गांव से एक किमी दूर कोठरी में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
60-year-old woman taken hostage and sexually assaulted by young man in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजापाद के सिरसागंज क्षेत्र में एक युवक ने वृद्ध साध्वी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बेटी के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। थाने पहुंची पीड़िता की बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा गृहस्थ आश्रम छोड़कर गांव से करीब एक किलोमीटर की दूर कोठरी में रहती है। वह साध्वी का चोला धारण कर पूजा पाठ करती है। जिस स्थान पर कोठरी में वृद्धा निवास करती है, वह जगह वृद्धा की बताई जा रही है। जबकि वृद्धा का परिवार गांव में रहता है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पीड़िता की बेटी मां को खाना देने के लिए गई तो कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। वृद्धा चीख रही थी। 

विज्ञापन

अंदर से बंद था कोठरी का दरवाजा

वृद्धा की बेटी ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने गांव के लोगों को बुलाया। इसी दौरान आरोपी कोठरी का दरवाजा खोलकर मौके से भाग गया। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कोठरी के अंदर जाकर देखा तो अंदर का दृश्य देख सभी लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोठरी के अंदर वृद्धा अर्धनग्न पड़ी थी। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

पीड़िता की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने गांव नगला मदारी निवासी नीरज उर्फ नीरा के खिलाफ वृद्धा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की बेटी की तहरीर पर नीरज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी युवक का था आना-जाना 

पति की मौत के बाद वृद्धा ने गृहस्थ जीवन त्याग कर साध्वी का चोला ओढ़ लिया था। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर प्लॉट में कोठरी बनाकर पर रहती है। वहीं पर उसने पूजा घर बना लिया। सुबह शाम भजन करने के साथ ही रात्रि को वहीं विश्राम करती है।
 
थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि जिस प्लॉट में साध्वी निवास करती है। वहां आसपास जंगल है। साध्वी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरोपी युवक नीरज का साध्वी के आसपास आना जाना रहता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल बताई गई है। 

बताते हैं कि आरोपी का गांव साध्वी की कोठरी के पास है। जबकि साध्वी का गांव उसकी कोठरी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर है। जहां साध्वी निवास करती है। वहां पर ग्रामीण पशु भी बांधते हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed