फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 seats increased in BBA and 120 in BCA

बीबीए में 60 और बीसीए में 120 सीटें बढ़ीं

Sun, 12 Jun 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
60 seats increased in BBA and 120 in BCA
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में संचालित बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ा दी गई हैं। बीबीए में 60 और बीसीए में 120 सीटें बढ़ाई गई हैं। कार्य परिषद में मंजूरी भी दे दी गई है। रोजगारपरक पाठ्यक्रम होने से छात्र-छात्राओं का रुझान इन दोनों पाठ्यक्रमों में अधिक रहता है। प्रतिवर्ष सीटें भर जाती हैं।
विज्ञापन

बीबीए सेठ पद्मचंद जैन प्रबंध संस्थान में संचालित है। पहले पाठ्यक्रम में 60 सीटें थीं। एक सेक्शन और बढ़ा दिया गया है। सत्र 2022-23 में 120 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इस बार पाठ्यक्रम की फीस भी बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि फीस का निर्धारण शासन स्तर से किया गया है। अभी तक फीस 30 हजार रुपये प्रति वर्ष थी, अब बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के कंप्यूटर केंद्र में संचालित बीसीए की तीन गुना सीटें बढ़ाई गई हैं। पाठ्यक्रम में 60 सीटें थीं, इन्हें बढ़ाकर 180 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र के कंप्यूटर हेड प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि दो सेक्शन बीसीए के और चलाए जाएंगे। पाठ्यक्रम में प्रतिवर्ष सीट के अनुपात में अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। छात्र-छात्राओं की पाठ्यक्रम के प्रति रुचि है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम की फीस नहीं बढ़ाई गई है, पहले से 40 हजार रुपये निर्धारित है, वही रहेगी। परीक्षा शुल्क छात्र-छात्राओं को अलग से जमा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed