फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 arrested while betting on the match, Rs 6450 recovered

Agra News: मैच का सट्टा करते 6 गिरफ्तार, 6450 रुपये बरामद

Fri, 26 Apr 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
6 arrested while betting on the match, Rs 6450 recovered
कासगंज। इन दिनों आईपीएल मैच खेले जा रहे हैं और आईपीएल मैच को लेकर सट्टेबाज भी सक्रिय हैं। पुलिस ने आईपीएल मैच को लेकर सट्टा करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों का जुआ एक्ट में चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। आरोपियों के पास से 6450 की नकदी के साथ मोबाइल व अन्य सामान बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि इंस्पेक्टर कासगंज रामवकील सिंह को सट्टेबाजी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने सदर सीओ अजीत चौहान को मामले की जानकारी दी। आरोपी भिटौना के नवनिर्मित मकान में रहकर आईपीएल सट्टा लगा रहे थे। 6 सट्टेबाज मोहम्मद शाहिद उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जय जयराम, मुईनुद्दीन, अरीब निवासीगण मोहल्ला नवाब, विकास निवासी सहावर गेट, इरशाद अहमद एवं सलमान निवासी भिटौना को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शाहिद उर्फ गुड्डू पर पहले से जुआ सट्टा के मामले दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से 6450 रुपये की नकदी, 8 कीपैड मोबाइल, 7 एंड्रायड मोबाइल, चार्जर, कैलकुलेटर, लैपटॉप आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


नीरज है मास्टर माइंड
कासगंज। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने इस मामले में बताया कि सट्टेबाजों से हुई पूछताछ में आईपीएल सट्टे का मास्टर माइंड नीरज गुप्ता पुत्र श्यामसुंदर निवासी नदरई गेट बताया है। बताया गया कि आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान वह ऑनलाइन सट्टा कराता है। इसमें नीरज गुप्ता के अलावा अन्य कौन लोग संलिप्त हैं इस बात की गहनता से जांच की जा रही है।पहले भी कुछ आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed