{"_id":"5f87172907a7166d10517f31","slug":"57-new-corona-positive-patients-found-in-agra-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मिले 57 नए कोरोना मरीज, 6526 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मिले 57 नए कोरोना मरीज, 6526 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Wed, 14 Oct 2020 08:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा थाना निवासी 65 वर्षीय ब्रेन ट्यूमर और ह्दय रोगी की बुधवार को मृत्यु होने से संक्रमित मृतक संख्या 134 हो गई है। 57 नए मरीज और मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6526 पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक का दस साल पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। वह चलने-फिरने में असमर्थ था। ह्दय संबंधित समस्या होने पर जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 11 अक्तूबर को उन्हें सिकंदरा स्थित प्रभा कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया। बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। कुल 134 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 57 नए मरीज और मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 6526 हो गया है। 530 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 5892 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में 225810 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
90 फीसद हुई स्वस्थ दर
ताजनगरी में मरीजों के ठीक होने की दर 89.83% करीब 90 फीसद पहुंच गई है। प्रति 100 संक्रमितों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है जबकि प्रति 100 लोगों की जांच में तीन लोग संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन