फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   54 cases registered in money ruckus, 12 arrested

Agra News: पैसोई के बवाल में 54 केस दर्ज, 12 गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
54 cases registered in money ruckus, 12 arrested
सोरोंजी। गांव पैसोई में सोमवार को राशन डीलर चयन के दौरान तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा व पुलिस पीएसी बल के सामने दो पक्षों में हुए बवाल व उपद्रवियों पर पुलिस लाठीचार्ज के दूसरे दिन गांव में तनावपूर्ण खामोशी रही। इस मामले में प्रशासन की तहरीर के साथ दोनों पक्षों की तहरीर पर भी कुल 54 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। दरअसल, सोमवार को गांव पैसोई में राशन डीलर चयन प्रक्रिया के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया था। इस बवाल में पुलिस व पीएसी के जवानों के सामने ही दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान यहां मौजूद पुलिस कर्मी पहले तो भाग खड़े हुए। बाद में खुद को संभालते हुए वापस घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर स्थिति संभालीं। इसके बाद सोमवार की देर रात्रि में ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध द्विवेदी ने प्रत्याशी नीरेश व प्रियंका यादव के समर्थकों द्वारा एक दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया। इसके बाद एक पक्ष राशन डीलर प्रत्याशी नीरेश की तहरीर पर पुलिस ने शैलेश, रघुनंदन, सीटू, पुष्पेंद्र, वीरेश, जीतू, संजू, मुकेश, बंटी, नरेंद्र, हरेंद्र, पुष्पेंद्र, अजब सिंह, धनवीर, रामेश्वर, हरिराम, ज्ञानेंद्र, रामनारायण, दुरबीन सिंह, वीरेश, सोनपाल सहित 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, दूसरी प्रत्याशी प्रियंका यादव पत्नी स्व. रजनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नीरेश, नरेंद्र, बंटी, ओमवीर, गोविंद, राहुल, छोटे, सर्वेश, रनवीर, पान सिंह, संजय, ऋषि, ओमवीर, विजेंद्र, राजकुमार, रजनेश, अभिषेक, राम खिलाड़ी, अजय, जय, टिंकू, रिंकू, मानपाल, संदीप, सत्यवीर, रिंकू, मनवीर, हरी बाबू, वीरेंद्र, गुड्डू, लक्ष्मण, श्रीकृष्ण, कालू सहित 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस तरह दोनों पक्षों के कुल 54 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed