फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाल विवाह रोकने को छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

बाल विवाह रोकने को छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 07 May 2019 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बाल विवाह रोकने को छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
मैनपुरी/बेवर/करहल/आलीपुर खेड़ा। समाज कल्याण विभाग बाल-विवाह के प्रति जागरूक किया गया। इसके लिए जिले भर में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। उन्होंने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शहर में आरसी कन्या इंटर कॉलेज से निकाली गई रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों के भविष्य को बचाना है, बाल-विवाह मिटाना है, पढने लिखने की उम्र है बाल विवाह जुर्म है आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, रजनी कुशवाह, दिनेश सोलंकी, प्रीती कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शहर के समीपवर्ती गांवों में जाकर लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने कहा कि आजकल भी कुछ स्थानों पर लोग कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर देते हैं। जो वक्त उनके पढने लिखने का होता है, उस वक्त वो सांसारिक कार्यों में फस जाते हैं। हम सभी को बाल विवाह रोकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेवर में विकास खंड के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जनचेतना रैली निकाली। रैली बीआरसी कार्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंची। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कीर्ति त्रिपाठी ने बाल विवाह को अभिशॉप बताते हुए लोगों बाल विवाह न करवाने की शपथ दिलाई।

स्बा आलीपुर खेड़ा में प्राथमिक विद्यालय व उर्दू प्राथमिक विद्यालय ने संयुक्त रूप से बच्चों के साथ लेकर रैली निकाली। रैली प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर महादेव मंदिर, बरी मोहल्ला, कौआ टोला, मोटा रोड, मुख्य बाजार, मुहल्ला ताल होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रधान नीतू सिंह, सचिव रामबरन सिंह, लेखपाल प्रफुल्ल यादव आदि मौजूद रहे।


करहल में नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने के लिए नगर में जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय प्रधानाचार्य रामनारायण बाथम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान विद्यालय परिवार के जितेंद्र कुमार, नीरज यादव, प्रशांत यादव सहित अनेक अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed