{"_id":"5c5edde6bdec2211df4134a7","slug":"51549721062-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से होगी मिनी स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश,शासन ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से होगी मिनी स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश,शासन ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
Sat, 09 Feb 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
sports
आगरा को स्टेडियम न सही, लेकिन मिनी स्टेडियम की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछले साल 14 अगस्त को आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा के बाद अब जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
शासन ने इस संबंध में प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। हाल ही में सदर तहसील अंतर्गत अकोला के चाहरवाटी इंटर कालेज की चिह्नित की गई 1.7204 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव खारिज हो गया है। जिले में स्टेडियम को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही है। मगर, इसके लिए अब तक जगह निर्धारित नहीं हो सकी है। कई बार अलग-अलग स्थानों को लेकर प्रस्ताव भी भेजे गए लेकिन उन पर सहमति नहीं बन पाई।
जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग को देखते हुए सीएम योगी ने पिछले साल आगरा ग्रामीण क्षेत्र में मिनी स्टेडियम को हरी झंडी दी। इस पर प्रशासन ने तहसील टीम के माध्यम से अकोला के चाहरवाटी इंटर कालेज की जमीन चिह्नित की।
विज्ञापन
इस संबंध में पांच फरवरी को लखनऊ में बैठक हुई। इसमें जिले से पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि चाहरवाटी इंटर कालेज प्रबंधन ने अपनी जमीन देने से इनकार करने की जानकारी दी। इस पर प्रमुख सचिव/महानिदेशक द्वारा 11 फरवरी तक अन्य स्थान पर भूमि का चयन करने का आदेश दिया है। ताकि सीएम द्वारा की गई घोषणा के संबंध में अग्रिम कवायद की जा सके।