फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण पर सुस्ती

अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण पर सुस्ती

Tue, 29 Jan 2019 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण पर सुस्ती
एटा। जिले में फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल तक पहुंचाने की कवायद सुस्त पड़ रही है। आलम यह है कि शहर में ही तमाम स्थानों पर आवारा पशु घूम रहे हैं। इसके चलते लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। वहीं कई ग्राम पंचायतों में आश्रय स्थल का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इनमें अब तक 1919 पशुओं को आश्रय दिया गया है। जबकि कई स्थानों पर आश्रय स्थलों का निर्माण अधूरा पड़ा है। निधौलीकलां में रामादेवी गौशाला हुसैनपुर में टिनशेड डालने का काम चल रहा है। मिरहची की पांच न्याय पंचायतों में मनरेगा द्वारा आश्रय स्थल बनाने का काम चल रहा है। जलेसर के जैनपुरा और जमालपुर में आश्रय स्थल के लिए अब भूमि का चिन्हांकन हो सका है। वहीं अवागढ़ के दुल्हावा में भी भूमि का चिन्हांकन चल रहा है। इसके साथ ही गांव इसौली और पतहा में खुदाई का काम चल रहा है। इससे साफ है कि प्रशासन गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण को लेकर सुस्त है। जबकि शासन से 20 जनवरी तक आश्रय स्थलों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए थे। आलम यह है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशु घूमकर फसलों को बर्बाद करने के साथ लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

पशुओं पर लगेगा टैग
गोवंश आश्रय स्थलों में पहुंचाए गए पशुओं की पहचान के लिए टैग लगाया जाएगा। इसके बाद पालकों के यहां मौजूद पशुओं पर टैग लगेगा। ताकि आवारा पशु घूमता मिलने पर पशुपालक और आश्रय स्थल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारे-पानी को मिला एक करोड़
जिले में संचालित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में पशुओं के चारे-पानी के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिला है। दरअसल, कई गोवंश आश्रय स्थलों में चारे-पानी की व्यवस्था नहीं होने से पशुओं के रख-रखाव में समस्या आ रही है। जबकि कई जगहों पर चारे-पानी की व्यवस्था नहीं होने से पशु नहीं रखे जा रहे हैं।


कहां कितने पशु
आर्ष गुरुकुल- 06
गोपाल गोशाला- 344
बकरी प्रेक्षत्र, गंगनपुर- 91
मलावन- 87
मंडी समिति निधौली- 450
जिन्हैरा, मिरहची- 11
कदरागंज, अलीपुर- 16
सिकंदपुर सालवाहनपुर- 14
कान्हा पशु आश्रय स्थल अलीगंज- 65
खरसुलिया- 20
नगला सबल- 05
कान्हा आश्रय स्थल जैथरा- 302
गढ़ी रोशन- 35
बरना- 65
फरीदपुर जलेसर- 50
गंगेश्वर गौशाला जलेसर- 224
पौंडरी अवागढ़- 26
अवागढ़- 34
जरानीकलां- 31
पुन्हैरा- 03
कुल- 1919

गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। आवरा पशुओं को आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा रहा है। चारे पानी के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। नर पशुओं का बधियाकरण किया जा रहा है।
डा. केपी सिंह, सीवीओ एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed