{"_id":"5c44b787bdec225eb27a9782","slug":"51548007303-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर भी रहेगी सीसीटीवी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर भी रहेगी सीसीटीवी की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया है। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के अलावा नगर के मुख्य चौराहे और संवेदनशील इलाके सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होंगे। 32 स्थानों पर लगे कैमरों के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे निजी कैमरे से भी गलियों व बाजारों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डीआईजी ने तैयारियों की समीक्षा की और एटा, अलीगढ़, हाथरस जनपदों के पुलिस बल की भी जिले में तैनाती की है।
विगत वर्ष गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में बवाल ने पूरे जिले को अति संवेदनशील बना दिया है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले भर में हाई अलर्ट है। पुलिस ने निगरानी के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। माल गोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहा, मिशन चौराहा, बड्डूनगर, गप्पू का चौराहा, चामुंडा गेट, जामा मस्जिद चौराहा सहित 32 स्थानों पर कैमरे लगाए हैं।
धार्मिक, सार्वजनिक और संवेदनशील इलाके कैमरों की नजर में होंगे। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी कराने की तैयारी है। गणतंत्र दिवस पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अलीगढ़ के डीआईजी ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की है। डीआईजी ने अलीगढ़, हाथरस, एटा से पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों की तैनाती कासगंज जिले के लिए कर दी है।