{"_id":"5c3a3544bdec2273437f9948","slug":"51547318596-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल पूर्वांचल में गए तो पिटेंगे: रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल पूर्वांचल में गए तो पिटेंगे: रामगोपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने टूंडला क्षेत्र में हुई सभाओं में शिवपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने भतीजे अखिलेश यादव को सीबीआई जांच में फंसाना चाहते हैं। जिस व्यक्ति पर कभी कोई दाग नहीं है, उसकी जांच की बात कर रहे हैं। इससे जनता में गुस्सा है। यदि वह पूर्वांचल गए तो जनता उन्हें पीटेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आवारा गोवंश पर लगाम नहीं लगने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में अब किसान भी मुख्यमंत्री को सांड़ बोलने लगे हैं। केंद्र सरकार पर प्रजातंत्र और सीबीआई समेत आरबीआई का अस्तित्व समाप्त करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जन धन खाते खुलवाए, तब कहा गया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। किसी के खाते में एक पैसा नहीं आया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी खत्म करने का काम किया है। सवा सौ करोड़ की जनता के बीच में मात्र 20 से 25 लाख सरकारी नौकरियां ही रह गई हैं। इस दौरान एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, एमएलसी डॉ. असीम यादव, प्रधान गजराज सिंह, प्रधान उमेश यादव, प्रदेश महासचिव महाराज सिंह धनगर, भोले शंकर निषाद, मोहम्मद फहीम, सत्यवीर यादव, सत्यप्रकाश सगर, चंद्रवीर सिंह, अभिषेक यादव, मनीष श्रीवास्तव, रामकिशन यादव, देवेंद्र सिंह यादव, राहुल यादव, शैलेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार ने ओबीसी के 412 आईएएस को ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा था। यह खुलासा सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई सूचना के आधार पर हुआ। टूंडला के आईएएस संतोष यादव का रैंक में तीसरा नंबर था। फिर भी इन्हें ट्रेनिंग के लिए नहीं भेज कर एक अन्य आईएएस को भेजा जाने वाला था। बाद में नेताजी मुलायम सिंह यादव के हस्तक्षेप पर इन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा गया।