फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भजन संध्या पर झूमे दर्शक

भजन संध्या पर झूमे दर्शक

Fri, 04 Jan 2019 11:03 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भजन संध्या पर झूमे दर्शक
भजन संध्या पर झूमे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
एटा। सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में गुरुवार रात को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायिका लता के भजनों पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी आशीष तिवारी ने किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने श्रीश्रीरविशंकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद दिल्ली से आईं भजन गायिका लता ने भजनों की प्रस्तुति दी। गायिका ने भजन नारायण, नारायण और जय गोविंद हरो हमारी पीर की प्रस्तुति भी दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु जमकर झूमते रहे। विधायक विपिन वर्मा डेविड, पंकज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, प्रशिक्षक रमेश चंद्र राजौरिया, अवधेश मिश्रा, राजकुमार पाराशर, योगेश त्रिवेदी, सुमन खेमका, विशाल अग्रवाल, राकेश वाष्र्णेय, दिनेश वाष्र्णेय, विश्वनाथ गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, शिवशंकर वाष्र्णेय, राहुल गुप्ता, राजनारायन खेमका, प्रेमनारायन खेमका, वीरेंद्र वाष्र्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेंशनर सम्मेलन में उठी समस्याएं: फोटो
एटा। एटा महोत्सव में शुक्रवार को पेंशनर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष आरके कुलश्रेष्ठ ने किया। पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी को पेंशनरों ने ज्ञापन सौंपा। राजेंद्र सिंह यादव, मान सिंह यादव, आरडी शर्मा, सीएस चंद्रेश, नेपाल सिंह चंदेल, रामनिवास मिश्रा, ईश्वर दयाल सक्सेना, हरी सिंह यादव, मैनपुरी से आए रमेश चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र, रामचंद्र यादव, रामलड़ैते, फिरोजाबाद के जंग सिंह यादव, प्रभुदयाल, कासगंज के रामाशंकर प्रधान, रामलाल कु शवाह, जीवाराम, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुसरो, रंग एटा की अमूल्य धरोहर
एटा। एटा महोत्सव में अमीर खुसरो, तुलसीदास और बलवीर सिंह रंग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डा. बृजेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास, अमीर खुसरो और रंग एटा की अमूल्य धरोहर हैं। राहुल गुप्त, मारहरा पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी, मेधाव्रत शास्त्री ने भी विचार व्यक्त किए। 15 समाजसेवियों का सम्मान किया गया। साथ ही बरेली से आए रामसिंह ठाकुर ने अपनी 21 फुट लंबी मूंछों का प्रदर्शन किया। संयोजक इबलाश खान, राकेश भदौरिया, नूर मोहम्मद, इस्लाम अहमद, मनोज अलीगढ़ी, डा. प्रेमपाल पथरिया, शराफत हुसैन काले, इरबत खान, अनूप यादव, चंद्रेश जैन, इस्सन खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में गरीबों को कंबल भी वितरित किए गए।

बेबी शो कल
एटा। एटा महोत्सव में रविवार को बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बच्चे प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी पत्नी पूनम पांडेय करेंगी। संयोजिका अनु रायजादा ने सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed