फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अयोध्या-काशी की तर्ज पर विकास की आस से झूमे सोरोंवासी

अयोध्या-काशी की तर्ज पर विकास की आस से झूमे सोरोंवासी

Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या-काशी की तर्ज पर विकास की आस से झूमे सोरोंवासी
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
सोरों।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थ नगरी सोरों का विकास अयोध्या, काशी, मथुरा व चित्रकूट की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया है। इस पर शासन ने प्रस्ताव तैयार करने का काम तेज किया है। बुधवार को सोरों के लोगों ने मिष्ठान वितरित करके सीएम योगी के समर्थन में नारेबाजी की एवं अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि 15 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर अमर उजाला द्वारा प्रकाशित खबरों की प्रतियां और ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपे थे। जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से तीर्थस्थल घोषित करने की प्रबल संस्तुति दी थी। इससे पूर्व इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को भी ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

हरि की पैड़ी चौराहे पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद गिर्राज कुशवाह ने मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की भी प्रशंसा की। अमरदीप मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। अमर उजाला अखबार ने जो सोरों की आवाज उठाई वह सराहनीय है। मनोज मिश्र, श्रीकृष्ण पसनावत, रजनेश कुशवाह, प्रवीन माहेश्वरी, पप्पू पाराशर, गौरव रामलोटा, सत्यपाल, शिव वैंदेल, अभिषेक, शिवा, गोपाल साथी, पप्पू फर्सेवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने अयोध्या, काशी की तर्ज पर सोरों के विकास का जो निर्णय लिया है वह बेहद सराहनीय है। अमर उजाला ने बेहतरीन अभियान चलाया और सोरों की आवाज बुलंद की। डा. लालाराम पल्लव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक।
- मुख्यमंत्री योगी ने तीर्थनगरी के महत्व को समझा और तीर्थ स्थल के रूप में विकास कराने का निर्णय लिया जो बहुत सराहनीय है। अमर उजाला के अभियान ने सोरों और शासन के बीच सेतु का काम किया। अंकुर पाराशर, जिला महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी।
- मुख्यमंत्री की घोषणा से सोरों में विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। यह पौराणिक तीर्थस्थल सुंदर तो होगा ही, इसी के साथ यहां बाशिंदों और तीर्थ पर्यटकों को सुविधाएं मिल पाएंगी। श्रीभगवान उपाध्याय, प्रबंधक एसजीएम स्कूल

- सोरों पौराणिक तीर्थस्थल होने के बाद भी विकास से दूर था। अब अन्य तीर्थस्थलों की तरह विकास कराने से सोरों को उसका मान मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। डा. रविकांत गुप्ता, भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed