{"_id":"5afc682f4f1c1be3408b5d12","slug":"51526491183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में नाम किसी का, भुगतान किसी और को हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में नाम किसी का, भुगतान किसी और को हो रहा
Updated Wed, 16 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
wheat
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में गेहूं की खरीद में केंद्र प्रभारियों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही। केंद्र प्रभारियों ने खरीद में नाम तो किसान का दर्ज कर लिया, लेकिन भुगतान किसी अन्य के खाते में कर दिया। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद 10 केंद्र जांच के घेरे में आ गए हैं।
शासन के निर्देशों को क्रय केंद्र प्रभारी धता बता रहे हैं। क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है। केंद्र प्रभारी सांठगांठ करके गेहूं की खरीद कर रहे हैं। खरीद में फर्द तो किसानों की लगाई जा रही है, लेकिन गेहूं का भुगतान किसी दूसरे के खाते में किया जा रहा है।
इस तरह की तमाम शिकायतें जिला प्रशासन के संज्ञान में आई है। 10 केंद्र ऐसे चिह्नित किए हैं। जिन्होंने खरीद के औसत से अधिक की खरीद की है। ये केंद्र जांच के घेरे में आ गए है।
विज्ञापन
केंद्रों पर बिक्री करने वाले किसानों का अब सत्यापन किया जाएगा। डीएम ने जनपद के तीनों उपजिलाधिकारी को जांच सौंपी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले केंद्र प्रभारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
क्रय केंद्रों पर कांटों में हेराफेरी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने इसके लिए सहायक नियंत्रक विधिक माप को कांटों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
ये जांच के घेरे में
क्षेत्रीय सहकारी समिति नादरमई अमांपुर
क्षेत्रीय सहकारी समिति सोरों
क्षेत्रीय सहकारी समिति न्योली नगरिया
क्षेत्रीय सहकारी समिति पटियाली
क्षेत्रीय सहकारी समिति गंजडुंडवारा एट बस्तर
क्षेत्रीय सहकारी समिति नबाबगंज नगरिया एट कादरगंज
क्षेत्रीय सहकारी समिति सनौड़ी
क्षेत्रीय सहकारी समिति पिथनपुर
सहकारी क्रय विक्रय समिति मंडी परिसर