Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Markets decked out for Dhanteras; utensils from steel to brass have become more expensive.

Etah News: धनतेरस पर सजे बाजार, स्टील से लेकर पीतल तक बर्तन हुए महंगे

Wed, 04 Nov 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out for Dhanteras; utensils from steel to brass have become more expensive.
बृजेश कुमार
एटा/निधौली कलां। धनतेरस का पर्व नजदीक आते ही शहर के बर्तन बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की आकर्षक रेंज सजाई गई है। पर्व पर नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार बर्तनों के दाम बढ़ने से ग्राहकों को खरीदारी के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर व्यापारियों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की लोहा मंडी स्थित बर्तन बाजार में दुकानों पर छोटे-बड़े बर्तनों से लेकर आकर्षक डिनर सेट, थाली, गिलास, कटोरी, कुकर और रसोई में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान की भरमार है। व्यापारी हरीश, सुरेंद्र, प्रभात सिंह, स्टील के बर्तनों के दाम में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पीतल और तांबे के बर्तन पिछले वर्ष की तुलना में करीब 35 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं।
विज्ञापन

बढ़ती कीमतों के बावजूद धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। व्यापारी ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कीमतों में सामान उपलब्ध करा रहे हैं। शहर के साथ ही कस्बा निधौली कलां में भी बर्तन बाजार सज गया है। एसबीआई बैंक के समीप, हुकुमचंद बजाज के पास और इमली चौक स्थित बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार में भी ग्राहकों की उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी का विशेष महत्व है। सालभर में सबसे अधिक कारोबार इसी पर्व पर होता है। ग्राहकों की पसंद देखते हुए स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की नई रेंज मंगाई गई है। -अल्का वार्ष्णेय, व्यापारी

--
धनतेरस पर घर के लिए नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। महंगाई के कारण इस बार बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा लेकिन त्योहार पर जरूरत और परंपरा दोनों को ध्यान में रखते हुए बर्तनों की खरीदारी करेंगे। -लल्लू, ग्राहक

बृजेश कुमार

बृजेश कुमार

बृजेश कुमार

बृजेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed