Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullets fired at father and son returning from a court hearing; 3 sentenced to life imprisonment

Etah News: तारीख से लौट रहे बाप-बेटे पर बरसाई थीं गोलियां, 3 को उम्रकैद

Wed, 04 Nov 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired at father and son returning from a court hearing; 3 sentenced to life imprisonment
एटा। न्यायालय से तारीख कराकर घर लौट रहे पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 18 साल बाद फैसला आया है।
विज्ञापन

मिरहची क्षेत्र में हुई इस वारदात में जिला जज राकेश धर दुबे ने दो भाइयों समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 43 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मारहरा क्षेत्र के गांव नौजरपुर निवासी दिनेश कुमार ने एक अगस्त 2008 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि गांव मुहारा में अशोक फौजी की हत्या के मामले में उसके भाई कमलेश को फंसाया गया था। इसी मुकदमे में तारीख करने के लिए वह अपने पिता रुकमपाल सिंह और भाई के साथ न्यायालय आया था। तारीख के बाद वह पिता के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास पहुंचने पर आरोपियों ने उनकी बाइक में कार से टक्कर मार दी। बाइक समेत सड़क पर गिरने के बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पिता रुकमपाल सिंह और भाई कमलेश की मौत हो गई जबकि दिनेश बाल-बाल बच गया।
दिनेश ने शीलेश व विनोद निवासी गांव मुहारा थाना मारहरा और साहूकार निवासी महमूदपुरा थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर जिला जज ने शीलेश, विनोद और साहूकार को दोषी करार दिया।
विज्ञापन

जिला जज राकेश धर दुबे ने तीनों को आजीवन कारावास और 43-43 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में एक किशोर होने के कारण उसकी पत्रावली किशोर न्यायालय भेजी गई थी जबकि एक अन्य आरोपी की पत्रावली अलग कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed