फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बोर्ड बैठक की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे

बोर्ड बैठक की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे

Wed, 17 Jan 2018 08:20 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन पहली बोर्ड बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। बैठक के संबंध में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


नगर निगम का चुनाव संपन्न हो चुका है। निगम के पहले बोर्ड में मेयर नूतन राठौर के अलावा 70 पार्षद चुनकर सदन में पहुंचे हैं। 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो चुका है, लेकिन अभीतक पहली बोर्ड मीटिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शासन से पत्र आने के बाद पहले नगर निगम प्रशासन ने चार जनवरी को बोर्ड मीटिंग कराने की तैयारी की थी, परंतु शासन द्वारा 24 जनवरी तक बोर्ड मीटिंग कराने के संबंध में पत्र आने पर चार जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग को स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड मीटिंग की तिथि का निर्धारण हो गया है। 20 जनवरी को पहली बोर्ड बैठक होगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर निगम 70 पार्षदाें को लिखित में बोर्ड मीटिंग की सूचना भिजवा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों को पार्षदों को घर जाकर बोर्ड मीटिंग का पत्र वितरण करने में लगे हैं। वहीं कई पार्षद ऐसे भी हैं जो पहली बोर्ड मीटिंग को हंगामेदार बनाने की रणनीति बना रहे हैं। इसमें निर्दलीय और मुस्लिम क्षेत्रों से जुड़े पार्षद अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed