{"_id":"5a5f5d3a4f1c1b62268b4d8f","slug":"51516199226-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध बाजार में बालिका को छोड़कर चली गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध बाजार में बालिका को छोड़कर चली गई मां
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर के राधा निवास क्षेत्र स्थित बुध बाजार में आठ वर्षीय बालिका लावारिस मिली। क्षेत्रवासियों ने अकेली घूमती बालिका को कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक डा. लक्ष्मी गौतम के पास पहुंचा दिया। लक्ष्मी गौतम ने कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया है।
गौतमपाड़ा स्थित कनकधारा फाउंडेशन कार्यालय पर डा. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि आठ वर्षीय बालिका अपना नाम पल्लवी, माता का नाम कुमकुम और पिता का नाम राजेश बता रही है। वृंदावन के ही किसी इलाके में रहना बताती है, लेकिन इलाके का सही नाम नहीं बता पा रही है।
उन्होंने बताया कि पल्लवी का कहना है कि उसकी मां कुमकुम सुबह बुध बाजार में सामान खरीदने के बहाने लेकर आई थी और यहीं पर छोड़कर चली गई। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार का कहना था कि बालिका के घर वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।